मुख्तार अब्बास नकवी बोले, सरकार हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने पर कर रही विचार

केंद्र की मोदी सरकार साल 2021 में होने वाले हज के लिए श्रद्धालुओं से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हम अक्टूबर और नवंबर से हज 2021 के लिए आवेदन जमा करने सहित प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम सऊदी अरब सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि साल 2021 में हज यात्रा हो।
जानकारी के लिए आपको बता दें, इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत से कोई भी श्रद्धालु हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा पाया था। इस साल हुए हज को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था कि हमने निर्णय लिया है, इस साल भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने बताया था कि हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने के लिए 2 लाख 30 हजार से अधिक भारतीय मुसलमानों ने आवेदन किया है। सभी आवेदन करने वाले लोगों का पैसा बिना किसी कटौती के वापस कर दिया जाएगा।
आपको बता दें भारत से औसतन हर साल करीब दो लाख लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब जाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल भारत से कोई भी हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं जा पाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS