पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह पर मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congres) में चल रही अंदरूनी कलह पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने बड़ा हमला बोला है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पंजाब (Punjab) में इनका जिस तरह से बंटाधार हो रहा है ये खुद उसके लिए ज़िम्मेदार है। जब उनका नेतृत्व ही खुद कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा हो और जहां मौका मिले वहीं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार देता हो तो उसपर हम क्या कर सकते हैं।
सोनिया गांधी ने सीएम अमरिंदर सिंह से की थी फ़ोन पर बात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते बुधवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Interim President Sonia Gandhi) ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Chief Minister Captain Amarinder Singh) से फोन पर बातचीत की थी। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सीएम से कहा था आप पंजाब चलाओ और कांग्रेस पार्टी को जिताओ। हमें पंजाब में सत्ता फिर वापस लेकर आनी है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तालमेल बना रहे प्रदेश के एक विधायक ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने मिजाज की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री की अकड़ का कमजोर होना जरूरी है। क्योंकि ये कांग्रेस और पंजाब के हित में है। जबकि कांग्रेस पार्टी के ही एक पूर्व महासचिव ने कहा है कि उन्हें इस समय कांग्रेस की लाइन और लेंथ दोनों ही कम समझ आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस और सरकार में इतनी उथल पुथल आखिरकार क्यों मची है? इसे हवा कौन दे रहा है? क्या पार्टी किसी बगावत की कगार पर खड़ी है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी समझ में नहीं आ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS