Mulayam Singh Birthday: तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम रह चुके हैं मुलायम सिंह, राजनीति में एंट्री पहले था ये शौक

उत्तर प्रदेश की राजनीति से केंद्र तक छाने वाले मुलायम सिंह का आज 80वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वर्तमान में वो समाजवार्दी पार्टी के संरक्षक हैं और अपना जन्मदिन वो घर पर पूरे परिवार के साथ मिलकर बनाएंगे।
मुलायम सिंह 52 सालों से राजनीति में हैं। कॉलेज की राजनीति से लेकर केंद्र की राजनीति तक कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव आए जानते हैं....
सबसे पहले बात उनके गांव सैफई की करते हैं, जहां से उनका जन्म हुआ था। 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मुलायम का जन्म हुआ। उनकी दो पत्नी हैं, जिसमें से एक पत्नी मालती का देहांत हो चुका है, जो अखिलेश यादव की मां थी, दूसरी पत्नी साधना यादव है जो प्रतीक यादव की मां हैं। मुलायम सिंह यादव ने आगरा यूनिवर्सिटी से कॉलेज किया और फिर राजनीतिक विज्ञान में एमए की पढ़ाई और उसके बाद अध्यापक बन गए।
मुलायम सिंह को हमेशा से पहलवानी का शौक बचपन से रहा था। अखाड़े के बाद साल 1954 में राम मनोहर लोहिया आंदोलन में भाग लिया। इसी दौरान मुलायम ने जमकर किसान, मजदूर और छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद साल 1967 में पहली बार विधायक बने, लेकिन पार्टी संयुक्त सोशलिस्ट थी। इसके बाद लगातार वो 8 बार विधायक बने। इसी दौरान वो यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष और विधान परिषद् के सदस्य बने।
1989 में पहली बार बने मुख्यमंत्री
मुलायम सिंह यादव पहले बार साल 1989 में जनता दल पार्टी से पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी। इसके बाद 1993 में चुनाव हुए लेकिन बसपा ने 67 सीटें जीतीं लेकिन सपा ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई और दूसरी बार मुलायम सिंह बन गए।
तीन बार मुख्यमंत्री
5 दिसंबर 1989 से 24 जून 1991 तक
4 दिसंबर 1993 से 3 जून 1995 तक
29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक
इसी दौरान साल 1996 में मुलायम सिंह ने मैनपुरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता और केंद्र में एंट्री कर ली। इस दौरान केंद्र में यूपीए की सरकार बनी और मुलायम का कद बढ़ते ही वो क्षा मंत्री बने। इसी दौरान वो पीएम की रेस में भी कई बार नाम उठा। लेकिन मुलायम हमेशा से ही राजनीतिक का हिस्सा बन रहे हैं। अभी भी वो राजनीति में सक्रिय हैं और मैनपुरी सीट से मौजूदा सांसद हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS