Mulayam Singh Yadav Family: मुलायम सिंह यादव का सियासी कुनबा, जानें पूरे परिवार का राजनीतिक इतिहास

Mulayam Singh Yadav Family Tree: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज सुबह निधन हो गया। नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लंबे समय वेंटिलेटर पर थे। मुलायम सिंह यादव का 5 दशक से भी अधिक का राजनैतिक करियर रहा। अकेले नेताजी के दम पर परिवार से 25 से अधिक सदस्य सियासत के खेल में सक्रिय हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में कितने सदस्य ((Mulayam Singh Yadav Family) है? और कौन राजनीति में सक्रिय है और कौन सियासत से दूर हैं।
शुरूआत करते हैं सबसे मुलायम सिंह यादव के दादा का नाम मेवाराम था। उनके दो बेटे थे, सुघर सिंह और बच्चीलाल सिंह। सुघर सिंह के पांच बेटे थे। मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह, राजपाल सिंह यादव, अभय राम सिंह और शिवपाल सिंह यादव। 5 भाईयों में अभय सिंह सबसे बड़े, शिवपाल सिंह सबसे छोटे और मुलायम सिंह यादव 3 तीसरे नंबर के थे।
1. अभय सिंह यादव (Abhay Singh Yadav)
मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े बेटे अभय सिंह यादव है। उनके बेटे धर्मेंद्र यादव राजनीति में सक्रिय हैं। धर्मेंद्र यादव 2004 में मैनपुरी, 2009 और 2014 में बदायूं से लोकसभा का चुनाव जीते। 3 बार सांसद रहने के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अभय यादव की बेटी संध्या भी राजनीति में सक्रिय है।
2. रतन सिंह यादव (Ratan Singh Yadav)
पांच भाइयों में रतन सिंह यादव दूसरे नंबर के हैं। रतन सिंह के पौत्र तेज प्रताप यादव मैनपुरी के पूर्व सांसद रहे हैं। इनके पिता का नाम रणवीर सिंह हैं। तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। इनकी पत्नी मृदुला भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
3. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)
22 नवंबर 1939 को मुलायम सिंह यादव का जन्म हुआ। नेताजी अपने 5 भाईयों में तीसरी नंबर के थे। उनकी 2 शादियां हुई। नेताजी ने मालती देवी के साथ पहली शादी की थी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुलायम सिंह और मालती देवी के बेटे हैं। मुलायम सिंह की दूसरी शादी साधना गुप्ता के साथ हुई। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे हैं। नेताजी के बेड़े बेटे अखिलेश यादव ने 1999 में डिंपल यादव से शादी की। अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी सांसद रह चुकी हैं। मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई। प्रतीक यादव हमेशा ही राजनीति से दूर रहे हैं। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव सियासद में जरूर सक्रिय हैं। अपर्णा यादव 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थी, अभी उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रतीक यादव एक जिम का संचालन करते हैं।
4. राजपाल सिंह यादव (Rajpal Singh Yadav)
राजपाल सिंह यादव 5 भाइयों में चौथे नंबर पर हैं। राजपाल के बेटे अंशुल राजनीति में सक्रिय हैं। ये दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव मुलायम सिंह यादव के परिवार से राजनीति में कदम रखने वाली पहली महिला हैं। प्रेमलता ने 2005 में अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।
5. शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)
मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे शिवपाल सिंह यादव हैं। मुलायम सिंह के राजनीतिक सफर में शिवपाल यादव का बड़ा साथ रहा है। स्वंय मुलायम सिंह यादव भी कई मंचों पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं। साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से अनबन के चलते शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बना ली। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य राव यूपी को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन हैं।
6. प्रो. रामगोपाल यादव (Prof. Ram Gopal Yadav)
मुलायम सिंह यादव के चाचा बच्चीलाल सिंह हैं। उनके दो बच्चे बेटे प्रो. रामगोपाल और बेटी गीता यादव हैं। प्रो. रामगोपाल राजनीति में प्रभावी रुप से सक्रिय हैं। साल 2004 में प्रो. रामगोपाल ने मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। अभी फिलहाल रामगोपाल राजसभा सांसद है। प्रो. रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव भी 2014 के लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद से सांसद चुने गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS