मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर! PM मोदी ने अखिलेश से फोन कर जाना हालचाल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू वार्ड (ICU ward) में भर्ती कराया गया है। लेकिन, सोमवार को भी उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इस बीच कई बड़े नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का हाल जाना।
बता दें, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश यादव को फोन कर सारी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने हर तरह की मदद देने का आश्वासन भी दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मुलायम सिंह यादव से उनका हाल जानने के लिए बात की है और अखिलेश यादव से भी बात की। सीएम योगी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए लिखा- 'आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से फोन पर बात कर उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल पूछा।
भगवान राम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वही मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को बेहतरीन इलाज मुहैया कराने को कहा। वही प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुलायम सिंह यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और लिखा 'हम सभी मुलायम सिंह यादव जी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में सुनकर चिंतित हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS