Mumbai: चाकू की नोक पर महिला से बलात्कार, 2 भाइयों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम

भारत (India) में सख्त कानून होन के बाद भी महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार (Rape) की घटनाएं कम होती नहीं दिख रहे हैं। आए दिन देश के किसी न किसी राज्य से बलात्कार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में दो भाइयों ने चाकू की नोक (knifepoint ) पर एक 20 साल की महिला का कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलात्कार (Rape) के आरोप में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अनिल चौहान और उसके भाई नीलेश को पुलिस ने विले पार्ले स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों भाई पहले धारावी में रहते थे। हाल में वे धारावी गए थे। यहां पर उन्होंने एक महिला से दोस्ती की। जब महिला घर में अकेली थी तब इन्होंने चाकू की नोक पर उसका बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने महिला को धमकी देते हुए कहा, यदि उसने किसी को भी इस बात को बताने की कोशिश की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
महिला ने धारावी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की और इलाके के कई लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन पर आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सामूहिक बलात्कार और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS