Live: आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन तेज, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हिरासत में, धारा 144 लागू

Live: आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन तेज, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हिरासत में, धारा 144 लागू
X
मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ लोगों को प्रदर्शन तेज हो गया है। करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और आरे की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। जिसके बाद वहां प्रदर्शन करने के लिए लोग एकजुट हो गए। लोगों ने मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने 100 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से लोग नाराज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में पेड़ों की कटाई के बाद रात में लोग इकट्ठा हो गए। बाद में उन्हें पुलिस ने मौके से हटा दिया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी के फैसले के खिलाफ सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। जिसमें मेट्रो कार शेड के लिए 2700 से अधिक पेड़ों की कटाई की अनुमति थी।

2600 पेड़ों की कटाई

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए शुक्रवार को देर रात पेड़ों की कटिंग शुरू कर दी। जिसका कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध जताया। आरोप लगाया कि रात होने तक 2600 से अधिक पेड़ काट दिए गए।

पुलिस ने की कार्रवाई

आरे इलाके में पुलिस ने आदिवासियों सहित लोगों को विरोध स्थल हटा दिया और अधिक फोर्स को तैनात कर दिया है। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि आदिवासी लड़कियां अंदर बैठी हैं और बाहर निकलने से मना कर रही हैं। हम सभी पुलिस की गाड़ी में हैं। पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें अलग अलग पुलिस स्टेशनों में ले गई है।

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी हिरासत में

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को विरोध स्थल से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें जबरन बेदखल किया जा रहा था क्योंकि उन्होंने कानून तोड़ने के लिए कुछ नहीं किया।

आरे कॉलोनी में पेड़ कटाई के खिलाफ समर्थन में स्टार्स

मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड के लिए अधिकारियों द्वारा पेड़ों को काटने के बाद बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। इसमें अभिनेता फरहान अख्तर ने लिखा कि रात में पेड़ों को काटई एक दयनीय प्रयास है, जो कुछ करने की कोशिश की जा रही है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story