मुंबई : लॉक डाउन के बीच एक्टर इरफान खान कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट, तबियत खराब

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। खबर है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीते कुछ दिनों से वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान खान की एक बार फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले दिनों इरफान खान की मां का निधन हो गया था। लॉक डाउन की वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। इरफान खान लॉक डाउन के चलते अपनी मां की अंतिम विदाई में भी शामिल नहीं हो सके थे और अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिसकी वजह से वह ज्यादा दुखी हो गए हैं।
लेकिन उन्होंने अपनी मां की अंतिम विदाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा था। बता दें कि अभी देश में लागू है, जिसके चलते लोग एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में फिल्म अभिनेता इरफान खान भी अपने घर में ही थे। जिसके चलते अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
इरफान खान कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर के इलाज के बाद रूटिंग चेकअप के लिए जाते रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर बीमारी से जंग देती है। साल 2017 में उन्हें अपनी बीमारी का पता चलने के बाद वह विदेश इलाज कराने चले गए थे। जिसके बाद वह सफल इलाज के बाद भारत वापस लौटे और उसके बाद फिल्मों में काम कर रहे हैं। बीमारी के बाद इरफान खान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS