मौसम की जानकारी: मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड को लेकर अलर्ट, खार अंडरपास में भरा पानी

मौसम की जानकारी: मुंबई में भारी बारिश के साथ हाई टाइड को लेकर अलर्ट, खार अंडरपास में भरा पानी
X
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीजन की पहली बारिश के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार और रुक रुक हो रही बारिश की वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीजन की पहली बारिश के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार और रुक रुक हो रही बारिश की वजह से लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में सोमवार तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से मुंबई के खार अंडरपास में पानी भर गया है। अब तक बारिश के चलते करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

फिलहाल, मुंबई में इस वक्त तापमान 28 डिग्री पहुंच गया है। बीते गुरुवार रात से शुरु हुई बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव और ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं बीते शनिवार को भी मुंबई में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 2 से 4 दिनों तक बारिश से मुंबई वासियों को कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं उत्तर कोंकण में 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस वक्त देश के दक्षिण से शुरू हुआ मानसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story