मुंबई न्यूज: कॉमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी देर रात गिरफ्तार, फ्लैट से मिला था गांजा

मुंबई न्यूज: कॉमेडियन भारती सिंह के बाद पति हर्ष लिंबाचिया भी देर रात गिरफ्तार, फ्लैट से मिला था गांजा
X
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 86.5 ग्राम गांजा रखने के आरोप में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 86.5 ग्राम गांजा रखने के आरोप में कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार किया है। मुंबई में उसके घर पर छापा मारा गया था और उनसे एनसीबी ने पूछताछ की थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार रात 8 बजे मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसके पति हर्ष को देर रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को गांजे के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है। भारती सिंह को एजेंसी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने भारती सिंह के मुंबई प्रोडक्शन ऑफिस और उनके घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंह और लिंबाचिया दोनों ने गांजा लेने की बात स्वीकर की है।

जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन में जांच जारी है। रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में ब्यूरो द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ इस महीने की शुरुआत में अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में एजेंसी द्वारा छापेमारी की गई थी। इस मामले में पूछताछ के लिए एनबीसी ने रामपाल और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया था। नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को गिरफ्तार किया गया था। 10 नवंबर को जमानत दी जा रही है।

Tags

Next Story