मुंबई में कोरोना ने मचाई तबाही, धारा 144 लागू

मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मुंबई पुलिस अब सख्त होती नजर आ रही है। जानकारी मिली है कि मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है।
तत्काल प्रभाव से लागू
मुंबई में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दिए हैं। जानकारी मिली है कि पूरे शहर में 30 सितंबर तक के लिए धारा 144 लागू किया गया है।
इस दौरान पुलिस ने बेहद जरूरी काम के लिए ही घर से निकलने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले महीने से महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस मामले में ध्यान देना काफी जरूरी हो गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 21 हजार 221 हो गई है। हालांकि इनमें से 7 लाख 92 हजार 832 लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन राज्य में अभी भी कोरोना के 2 लाख 97 हजार 125 मरीज एक्टिव हैं। बता दें कि कोरोना की वजह से राज्य में 83 हजार 432 लोगों की मौत हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS