मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटिज को किया करता था ड्रग्स सप्लाई

सुशांत मौत केस की गुत्थी को सुलझाने के बीच ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ। इसके बाद से सुशांत मौत केस में पर्दा उठने के बजाय इस ड्रग्स कनेक्शन में बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों की लिस्ट खुलते ही जा रहा है। शनिवार को ही एनसीबी ने कई अभिनेत्रियों को बुलाकर पूछताछ की थी।
इसी बीच छानबीन में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि शुक्रवार को ड्रग्स सप्लायर उस्मान अली शेख गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से बड़ी मात्रा में MD भी बरामद किया गया, जो जो NDPS एक्ट के तहत बैन है।
टीवी और फिल्मी सितारों के ठिकानों में था उस्मान का धंधा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सप्लायर उस्मान अली शेख के अलावा उनके साथ काम करने वाले को गिरफ्तार किया है। साथ ही उस्मान को ड्रग सप्लाइ करने वाले सरफराज को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़े दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
इस गिरफ्तारी में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनकी पूछताछ में कई सेलेब्रिटिज का खुलासा हो सकता है। उनके पास से मिली कस्टर लिस्टों को भी खंगाली जा रही है।
हालांकि अभी उस्मान किसी भी सेलेब्रिटिज का नाम नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि वो Western Suburbs के इलाके में काफी एक्टिव था और इस इलाके में कई टीवी और फिल्मी सितारों का रहना होता है। उस्मान पिछले एक साल ड्रग्स का काम कर रहा था।
ट्रैप के जरिए उस्मान की गिरफ्तारी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि उस्मान शेख डिलीवरी बॉय बन ड्रग्स सप्लाई किया करता था। उस्मान के साथ दो और लोग भी काम किया करते थे। शुक्रवार को नंदकुमार गोपाले और संजीव गावडे की टीम ने न्यू लिंक रोड ओशिवारा पर एक ट्रैप बिछाया था।
इस ट्रैप के जरिए उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS