Mumbai Fire: धारावी में लगी भीषण आग, 32 लोग घायल, 70 से अधिक को बचाया सुरक्षित

Mumbai Fire: धारावी में लगी भीषण आग, 32 लोग घायल, 70 से अधिक को बचाया सुरक्षित
X
Mumbai Dharavi Fire: मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में आज रविवार को एक इमारत भीषण आग लग गई। इसमें 32 लोग घायल हो गए, जबकि 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

Mumbai Dharavi Fire: मुंबई (Mumbai) के धारावी (Dharavi) में आज रविवार को एक इमारत भीषण आग लग गई। इसमें 32 लोग घायल हो गए। हालांकि, आग को बुझा लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से ग्राउंड प्लस सात मंजिला इमारत के निवासियों में अफरातफरी मच गई थी। इसमें करीब 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया।

यह भी पढ़ें:- Mumbai Fire: बांद्रा इलाके में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, मचा कोहराम

इस संबंध में BMC के अधिकारियों ने बताया कि धारावी इलाके में 90 फीट रोड (Dharavi 90 Feet Road) पर स्थित शमा बिल्डिंग (Shama Building) में आज रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने की सूचना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

उन्होंने आगे बताया कि इसमें 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 32 लोग घायल हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Next Story