Mumbai Fire: परेल में 64 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 22वें फ्लोर पर दिखा धुएं का गुबार

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां परेल में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जनकारी मुताबिक 64 मंजिला इस इमारत की 22वीं मंजिल पर आग लगी है।
महाराष्ट्र: मुंबई के लोअर परेल एरिया के अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/3MJTYkNLKL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2022
दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी के मुताबिक अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out at Avignon Park building in Mumbai's Lower Parel area. As many as 4 fire engines rushed to the spot. The cause of the fire is yet to be ascertained. pic.twitter.com/0tdxiC9Rhd
— ANI (@ANI) December 15, 2022
अधिकारी के मुताबिक अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की गाड़ियां आग पर पाबू पाने में जुटी हुई है। इसके अलावा मध्य मुंबई के करी रोड इलाके में स्थित एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में गुरुवार को आग लग गई। हालांकि, फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि वैन अविघना पार्क इमारत में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। दमकल की गाड़ियां आग पर पाबू पाने में जुटी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS