Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली की एक इमारत में लगी भीषण आग, झुलसने से 2 की मौत 3 जख्मी

Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली की एक इमारत में लगी भीषण आग,  झुलसने से 2 की मौत 3 जख्मी
X
Mumbai Fire: कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आज सोमवार को आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है।आग में झुलसने से 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग बुरी तरह जख्मी हैं। पढ़िए पूरी खबर...

Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आज आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी है। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में यह आग दोपहर 12:27 बजे के आसपास लगी।

2 लोगों की गई जान

बीएमसी ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यह आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में लगी थी। आग इतनी भयानक थी की झुलसने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले गोरेगांव वेस्ट में लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले इसी तरह की आग की घटना 05 अक्टूबर को सामने आई थी। तब मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में जय भवानी नाम की एक 5 मंजिला इमारत में देर रात आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी की पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया था। इस भीषण आग में करीब 40 लोग घायल हुए थे और 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

ये भी पढ़ें:- Delhi-Mumbai Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली- मुंबई में बिगड़ी हवा, गहराया सांसो पर संकट

Tags

Next Story