मुंबई में 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई में 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
X
मुंबई से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह आरोपियों ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं।

मुंबई से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मंबई के निचले परेल इलाके में तीन नाबालिगों समेत छह लोगों ने मिलकर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात एक चॉल में घटित हुई। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एक आरोपी पीड़िता का दोस्त है। आरोपी दोस्त पीड़िता के साथ एक अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने चॉल में गए थे, जहां पांच अन्य आरोपी भी जन्मदिन मनाने के लिए मौके पर उपस्थित थे।

जन्मदिन मनाने के दौरान रात में सभी आरोपियों ने मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब नाबालिग जोर-जोर से चीखने लगी तो चॉल के निवासियों ने लड़की की चीख सुनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब एनएम जोशी मार्ग थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पुलिस को मौके पर नाबालिग पीड़िता और आरोपी मिले। पुलिस ने मौके से सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

साथ ही, पुलिस ने लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी स्थित बाल गृह में भेज दिया है, जबकि बाकी 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Next Story