इंटरनेट पर मसाजर ढूंढ़ रहा था पति, एस्कॉर्ट साइट पर देखा पत्नी और बहन की तस्वीर, उड़ गए होश

मुंबई का रहने वाला एक शख्स इंटरनेट पर अपने लिए मसाजर ढूंढ रहा था। लेकिन पति को एस्कॉर्ट साइट पर अपनी ही पत्नी और सिस्टर की तस्वीर दिख गई। तस्वीर करीब 3 साल पुरानी थी। किसी व्यक्ति ने इंटरनेट से फोटो उठाकर अश्लील साइट पर लगा दी थी। जिसके कारण पति का दिमाग खराब हो गया। वह समझ गया कि किसी ने इंटरनेट से फोटो निकालकर इस्तेमाल की है। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने शख्स को मिलने होटल बुलाया
मुंबई के खार में रहने वाले एक शख्स को बॉडी मसाज करानी थी। इसके लिए वह इंटरनेट पर मसाजर ढूंढने लगा। लेकिन तभी उसको एस्कॉर्ट साइट पर अपनी ही पत्नी और बहन की तस्वीर दिखाई दी। फिर उसने नीचे दिए गए नंबर पर कॉल किया, तो रेशम यादव नाम की महिला ने फोन उठाया। मिलने की बात करने पर महिला ने शख्स को खार के एक होटल में बुलाया।
कोर्ट ने महिला को जुडिशल कस्टडी में भेजा
शख्स अपनी पत्नी और बहन के साथ होटल पहुंचा और महिला से मुलाकात की। होटल पहुंचने के साथ ही महिला से साइट पर लगाए गए फोटो के बारे में पूछा तो इस पर महिला ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार होने की कोशिश करने लगी। लेकिन पुलिस ने महिला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच गहराई से की जाएगी और जो भी आरोपी दोषी पाए जाएंगे। उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। फिलहाल, कोर्ट ने जुडिशल कस्टडी में भेज दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS