Mumbai Marve Creek: मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को बचाया और तीन लापता

Mumbai Marve Creek: मुंबई के मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के डूबे, 2 को बचाया और तीन लापता
X
Mumbai Marve Creek: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मार्वे बीच (Marve Beach) पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर 5 लड़के अरब सागर के मार्वे बीच पर नहाने गए थे। ये सभी लड़के डूब गए। इनमें से दो को रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) कर बचा लिया गया।

Mumbai Marve Creek: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मार्वे बीच (Marve Beach) पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर 5 लड़के अरब सागर के मार्वे बीच पर नहाने गए थे। ये सभी लड़के डूब गए। इनमें से दो को रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) कर बचा लिया गया। वहीं, अब भी तीन लड़के गायब हैं। इनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़के समुद्र के किनारे से करीब 500 मीटर अंदर चले गए थे। इन सभी लड़को की उम्र 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। इंडियन नेवी (Indian Navy) भी इन लोगों की तलाश में जुट गई है।

मार्वे बीच पर डूबे पांच लड़के

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पांचों लड़के आज सुबह करीब 10 बजे नहाने गए थे। इसके बाद इसकी जानकारी 10.30 बजे दी गई थी। मौके पर राहत एवं बचाव दल (NDRF) पहुंचा और इन लड़को की तलाशी में जुट गया। यद पांचो लड़के जो अरब सागर के मार्वे बीच में डूबें है, उनका नाम कृष्णा 16 साल, अंकुश 13 साल, शुभम 12 साल, निखिल 13 साल, अभय 12 साल बताया जा रहा है। इनमें से कृष्णा और अंकुश को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया है। हालांकि, टीम अभी भी बाकियों की तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस हादसे की जानकारी इन लड़को के परिजनों की दी गई । इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन लोगों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन टीम से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द इन सभी का रेस्क्यू कर लीजिए। मार्वे बीच पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है।

Also Read: Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के चलते कहीं गहराया पेयजल संकट, कहीं लंबा जाम... पढ़ें एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा में भी दो युवकों की मौत

ग्रेटर नोएडा से भी एक हादसे की जानकारी सामने आ रही है। यहां पर दो युवक बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गए थे। इसके बाद एक युवक का पैर फिसल गया और उसे बचाने के चक्कर में दूसरा युवक भी डूब गया। इस मामले की जानकारी पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को दी गई थी। इन दोनों युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला दनकौर थाना क्षेत्र के रामपुर खादर गांव का है।

Tags

Next Story