मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर का योगी सरकार पर हमला, कहा- हमारे पास गंगा नदी नहीं जिसमें शव बहाए जा सकें, लगाया ये आरोप

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही कम हो गई है लेकिन होने वाली मौतों के आंकड़े डरा रहे हैं। इसी संकट के बीच राजनीति बयान बाजी भी जोरों पर है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर आज बड़ा हमला बोला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई के पास शवों को बहाने के लिए कोई नदी नहीं है।
हमने कभी भी कोरोना से मौतों को नहीं छिपाया और ना ही आंकड़ों को कम करके दिखाया है। इसके अलावा मेयर ने कहा कि हम ऐसा कतई नहीं करेंगे। हमारे पास शवों को बहाने के लिए नदियां नहीं हैं। हम परिवारों का सम्मान करते हैं और मृतक को मृत्यु प्रमाण पत्र देते हैं। मेयर ने आगे कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से हुई मौतों के आंकड़े को तीन जगहों पर दर्ज किया गया है। इसलिए आंख में छुपाए नहीं जा सकते हैं। मेयर ने योगी सरकार पर कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का भी आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश में कानपुर से लेकर बिहार बॉर्डर तक गंगा नदी में शव बहते देखे गए थे। वही गंगा नदी के किनारे सैकड़ों की तादाद में शवों को दफनाया गया था। इतना ही नहीं जानवरों को लोगों के शवों को नोचता हुआ भी देखा गया था। इन सब के कारण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पूरे देश में आलोचना की गई थी।
मुंबई में कोरोना के मामले काफी कम हुए
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 10 हजार 989 नए मामले आए हैं और 261 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 16 हाजत 379 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58 लाख 63 हजार 880 और मृतक संख्या 1,01,833 हो गई है। नहीं मुंबई में भी कोरोना संक्रमित ओ की संख्या पहले की तुलना में बहुत कम हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS