Mumbai: लालबाग में सिलेंडर ब्लास्ट, 20 लोग गंभीर रुप से घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, यह घटना मुंबई के लालबाग इलाके की है। बीएमसी के मुताबिक फायर ब्रगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद घायलों की चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही थी।
20 people injured in a cylinder blast in Lalbaug area of Mumbai, Maharashtra. Two fire brigade and two jumbo tankers are on the spot: Brihanmumbai Municipal Corporation
— ANI (@ANI) December 6, 2020
जानकारी के अनुसार जिस घर में बलास्ट हुआ है उसमें शादी समारोह की तैयारियां चल रहीं थी। लालबाग इलाके के रहने वाले मंगेश राणे की बेटी की शादी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। आज हल्दी का रस्म होने वाली थी। घर में कैटररिंग वाले काम कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में आग लगी और फिर उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण मंगेश राणे भी बुरी तरह झुलस गए। कुछ मेहमान भी आए थे, वो भी जख्मी हो गए हैं।
ब्लास्ट की वजह से 4 घरों की दीवार भी टूट गई हैं। रिश्तेदारों समेत कुल 20 लोग ब्लास्ट में घायल हुए हैं। जिनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है। सभी को किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट के घायलों से मिलने पहुंची हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS