मुंबई: अनियंत्रित क्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, दो घायल

मुंबई में आज एक रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पास अंधेरी गुंदावली की है।
यहां पर एक ड्राइवर क्रेन पर से कंट्रोल खो बैठा। जिस वजह से क्रेन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के पास अंधेरी गुंदावली बस स्टॉप पर मेट्रो पिलर से जाकर टकरा गई। बस स्टॉप पर खड़ी एक महिला क्रेन के पिछले पहिये में फंस गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Mumbai: One dead & two injured as a crane lost control & collided with Metro pillar at Andheri Gundavali bus stop near Western Express Highway
— ANI (@ANI) October 31, 2020
A woman standing at the bus stop got trapped under the rear wheels of crane & died on the spot while 2 others were rushed to hospital pic.twitter.com/ZDZamfkReb
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं क्रेन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS