Sachin Vaze Case: ठाकरे सरकार ने परमबीर सिंह को हटाया, भेजा होमगार्ड विभाग, जानें कौन हैं नए मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले

महाराष्ट्र में एंटीलिया कांड के बाद से ही पुलिस को लेकर कई तरह की विवादित चर्चाएं सामने आई। इसी बीच असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वजे को एनआईए के गिरफ्तार करने के कुछ दिन बाद ही मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया। वजे सीधे परमबीर सिंह को रिपोर्ट कर रहे थे। अब उनकी जगह हेमंत नागराले को नियुक्त किया जाएगा।
Hemant Nagrale appointed as the new Commissioner of Mumbai Police: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh
— ANI (@ANI) March 17, 2021
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को हटा दिया गया है और उनकी जगह हेमंत नागराले को नियुक्त किया जाएगा। सिंह को होमगार्ड विभाग में ट्रांसफर किया गया है। परमबीर की अध्यक्षता वाली समीक्षा समिति थी, जिसने कोर्ट के आदेश के बावजूद 16 साल बाद सचिन वजे को नियुक्त किया था।
पुणे व्यापारी मनसुख हिरेन की मौत और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक मिलने के बाद से ही उद्धव सरकार विवादों में फंस रही थी। इस दौरान अब तक 4 बड़े बदलाव हुए हैं। जिनमें गिरफ्तारी के बाद सचिन वजे का सस्पेंड करना, मुंबई पुलिस आयुक्त का ट्रांसफर अहम हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी कि हेमंत नागराले को परमबीर सिंह की जगह नियुक्त किया जा रहा है। अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा कि नागराले अब मुंबई के नए पुलिस आयुक्त हैं, रजनीश शेठ को महाराष्ट्र राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही संजय पांडे को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी दी गई है और परमबीर सिंह को होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
जानें कौन हैं नए मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले
आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले को जनवरी 2021 में महाराष्ट्र पुलिस के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब वह मुंबई कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाएंगे। हेमंत नागराले 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। हेमंत नागराले इससे पहले नवी मुंबई में पुलिस आयुक्त के पद पर रह चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS