मुंबई पुलिस ने बार्ज P-305 मामले में की बड़ी कार्रवाई, कप्तान के खिलाफ मामला दर्ज

चक्रवाती तूफान ताउते के दौरान डूबे बार्ज पी-305 के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने हादसे में हुई मौतों को लेकर बार्ज के कप्तान समेत अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बार्ज पर मौजूद चीफ इंजीनियर और वाइस इंजीनियर मुस्तफिजुर रहमान शेख की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने यह मामला तैयार किया है। भारतीय नौसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम तक 49 और शवों को बरामद किये जा चुके हैं।
पुलिस ने बार्ज के कप्तान और अन्य पर 304(2) के अलावा कई अन्य धाराओं में यह कार्रवाई की है। आरोप है कि मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी किये जाने के बाद भी वल्लभ ने बार्ज पी-305 के कर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। इंजीनियर ने आरोप लगाया था कि कप्तान की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ और लोगों की जान गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के छह जल पोत, पी8आई मैरिटाइम एयरक्राफ्ट, चेतक, एएलएच और सी किंग हैलीकॉप्टर्स रेस्क्यू में लगे हुए हैं। 26 कर्मियों की तलाश अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, बार्ज पी-305 पर घटना के समय 261 कर्मी मौजूद थे। जिनमें से 186 लोगों को बुधवार शाम तक बचा लिया गया था। वहीं अगले दिन यानी गुरुवार को 27 पीड़ितों का शव आईएनएस बैस के माध्यम से मुंबई लाया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS