भिखारी ने पैकेट में रखा लाखों का सोना कचरे के ढेर में फेंका, पुलिस ने चूहे के कब्जे से किया बरामद

महाराष्ट्र(Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai News) के दिंडोशी पुलिस स्टेशन एरिया में एक चूहे की कारस्तानी सामने आई हैं। एक चूहा पैकेट में रखे 10 तोले सोने को गटर में ले गया। बाद में मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत पर कड़ी मशक्कत के बाद सोने को गटर से बरामद कर लिया। महिला का थैला खो गया था। जिसमें 10 तोला सोना के गहने के रखे हुए थे। जांच में जुटी पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगाले तो चूहा पैकेट ले जाता हुआ दिखाई दिया। दरअसल, पैकेट में बड़ापाव रखा हुआ था। जिससे खाने के चक्कर में चूहा पैकेट को गटर में उठाकर ले गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिंडोशी एरिया के गोकुलधाम कॉलोनी की रहने वाली सुंदरी ने बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। वह कर्ज को चुकाने के लिए अपने पास रखे 10 तोला सोना को बैंक में गिरवी रखने जा रही थी। उन्होंने सोने के गहनों को एक पैकेट में रख लिया। उसी में ही गलती से सोना भी रख लिया। बताया गया है कि सुंदरी घर से दूसरे पैकेट में बड़ापाव लेकर निकली थी। रास्ते में सुंदरी को एक महिला भिखारी और एक बच्चा दिखाई दिया। भिखारी महिला और उसके बच्चे को सुंदरी ने अपने पास रखे बड़ापाव का पैकेट दे दिया। उसी में ही सोने के गहने भी सुंदरी ने रखे थे। बड़ापाव देने के बाद वह वहां से चली गई।
बैंक पहुंचने पर महिला पैकेट न मिलने पर हक्की—बक्की रह गई। आनन—फानन में वह उसी जगह पहुंच गई, जहां उसने महिला को पैकेट दिया था। लेकिन वह भिखारी महिला उसे नहीं मिली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। आस—पास सीसीटीवी फूटेज चेक किए गए। जिसके आधार पर महिला की पहचान की गई। पुलिस ने जब उसे पूछताछ की तो बताया कि बडापाव सूखा होने की वजह से उसने कचरे के ढेर में फेंक दिया। कचरे के ढेर में पैकेट नहीं मिला। सीसीटीवी में चूहा उस पैकेट को ले जाता दिखाई दिया। सब इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त घार्गे का कहना है कि सीसीटीवी में चूहा पैकेट को एक नाले में ले जाता हुआ दिखाई दिया। नाले के अंदर घुसकर पुलिस ने पैकेट को बरामद कर महिला को लौटा दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS