Maharastra: मुंबई को मिली दहलाने की धमकी, ट्विटर के जरिये आया मैसेज

Maharastra: मुंबई को मिली दहलाने की धमकी, ट्विटर के जरिये आया मैसेज
X
मुबंई पुलिस (Mumbai Police) को 22 मई यानि सोमवार सुबह तकरीबन 11 बजे ट्विटर के जरिये एक धमकी भरा मैसेज मिला। इसमें एक शख्स ने मुंबई को उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

मुबंई पुलिस (Mumbai Police) को 22 मई यानि सोमवार सुबह तकरीबन 11 बजे एक धमकी भरा मैसेज मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर (Twitter) पर एक धमकी भरा पोस्ट किया। इसमें उसने लिखा कि मैं बहुत जल्द मुंबई में बड़ा धमाका (Blast) करने वाला हूं। इस बात की जानकारी मुबंई पुलिस ने आज साझा की है। मैसेज मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने संबंधित शख्स के खाते की जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने उस व्यक्ति की पहचान कर ली और उसे पूछताछ के लिए हिरासत (Detained) में ले लिया गया है। साथ ही, उन्होंने इस मामल की आगे की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी आए धमकी भरे फोन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले मुंबई पुलिस को रविवार की रात भी एक संदिग्ध व्यक्ति का फोन आया था, इसमें उसने जानकारी दी कि उसे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसमें उसे 26/11 मुंबई हमले की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति की पुलिस ने पहचान कर ली थी और उन्होंने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह दुबई में अपनी मां के साथ रहता है।

Also Read: Maharashtra: समीर वानखेड़े को मुंबई कोर्ट से राहत, CBI से 3 जून तक मांगा जवाब

इससे पहले 11 जनवरी 2023 में मुंबई (Mumbai) में धीरूभाई अंबानी स्कूल को भी बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी दी गई थी। उसमे संदिग्ध व्यक्ति ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर फोन कॉल किया और कहा कि उसने स्कूल के अंदर टाइम बम लगाया है, जिसके बाद उसने कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDT) के साथ स्कूल परिसर में दाखिल हुई और उसकी गहनता से जांच की। तलाशी अभियान के बाद स्कूल परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया था क्योंकि उन्हें वहां पर टाइम बम या अन्य कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। वहीं, पुलिस ने इस कॉल करने वाले आरोपी के नंबर को ट्रेस किया और उसे धर दबोचा।

Tags

Next Story