मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज किया, जानें पूरा मामला

फिलीपींस से भारत लाए गए अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने नया मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुबई के वकोला पुलिस स्टेशन में गैंगस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है। उसने 22 मार्च 2021 को एक कंपनी के निदेशक को फोन किया था और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला को आगे की जांच के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल को भेजा गया है। वह फिलहाल एटीएस की हिरासत में है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते मंगलवार को अंडरवर्ल्ड से जुड़े गैंगस्टर रवि पुजारी के कभी खास रहे सुरेश पुजारी को फिलीपींस से भारत लगाया गया था। सुरेश पुजारी को फिलीपींस से डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। एटीएस की टीम हिरासत में लेने के बाद उसे मुंबई ले आई थी। सुरेश पुजारी पर मुंबई और ठाणे में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर सुरेश पुजारी ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित था। खुफिया अधिकारियों और सीबीआई के अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट अड्डे पर उतरने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। ठाणे की एक कोर्ट ने ने 25 दिसंबर तक के लिए पुजारी को एटीएस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि सुरेश पुजारी लगभग 15 वर्षों से फरार चल रहा था और उसे अक्टूबर में फिलीपींस में पकड़ा गया था जिसके बाद से उसे भारत लाने का प्रयास किया जा रहा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS