मुंबई में ग्रिड फेल के दो घंटे बाद आई कई इलाकों में बिजली, लोक ट्रेन सेवा बहाल

महाराष्ट्र की राजधानी और महानगर मुंबई में आज अचानक ग्रिड फेल हो गया। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। लेकिन 2 घंटे के बाद ही कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई और साथ ही लोकल ट्रेन भी शुरू हो गई। मुंबई में बिजली गुल होने को लेकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से बात की और जल्द ही इसे बहाल करने के निर्देश दिए।
इन इलाकों में बिजली हो गई थी ठप
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। आज सुबह से बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाकों में बिजली नहीं आ रही है।
Maharashtra: Mumbai suburban train services disrupted due to power outage after grid failure; visuals from Chhatrapati Shivaji Terminus.
— ANI (@ANI) October 12, 2020
A commuter says, "We are stuck here since 10:00 am". pic.twitter.com/K2V1M7DxCY
बेस्ट ने नहीं दी कोई जानकारी
बेस्ट ने जानकारी दी है कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रिड फेल होने के कारण टाटा की बिजली सप्लाई फेल हो गई, जिसके चलते लोकल ट्रेन, लाखों कम्यूटर्स के काम भी रोक गए हैं। अभी तक बिलजी विभाग की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इस दिक्कत से निपटा जाएगा। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS