Mumbai Rain: मुंबई में लगातार बारिश से जन जीवन ठप, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mumbai Rain: मुंबई में लगातार बारिश से जन जीवन ठप, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
भारी बारिश की वजह से गांधी मार्केट, दादर हिंदमाता, परेल, अंधेरी मिलन सबवे (Andheri Milan Subway), सायन और कुर्ला इलाकों जलभराव हो गया है।

देश (India) की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) समेत पूर्व-पश्चिम उपनगरों में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल वेस्टर्न (Mumbai Local Western), सेंट्रल और हार्बर लाइन (Central and Harbor lines) में 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं। भारी बारिश की वजह से गांधी मार्केट, दादर हिंदमाता, परेल, अंधेरी मिलन सबवे (Andheri Milan Subway), सायन और कुर्ला इलाकों जलभराव हो गया है। जिस वजह से लोगों को आने जानें से परेशान हैं। वहीं लोगों को चेंबूर, मुलुंड, विक्रोली समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में फिर से भूस्खलन (Landslides) का डर सता रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी- IMD) ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों में मुंबई को आरेंज से रेड अलर्ट में रखने की आशंका है। नवी मुंबई में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां पर एक दिन में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रोड पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं के मालाबार हिल, कुर्ला, मरोल समेत अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई है। सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है।

आईएमडी रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने मुंबई के अलावा अगले 48 घंटों के लिए दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मौसम विभाग के द्वारा उत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी विदर्भ और पश्चिम विदर्भ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सतारा, पुणे, कोल्हापुर जिलों के लिए रेड अलर्ट अगले 3 दिनों में पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी होगी।

Tags

Next Story