Mumbai Rain: मुंबई में IMD का अगले 24 घंटे तक रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई (Mumbai) के लोगों को अभी बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। क्योंकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के द्वारा नारंगी और रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में समुद्र तट केवल सुबह 6 से 10 बजे के बीच खुला जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए दोपहर 1 बजे से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार 6 दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक के लिए मानसून का अलर्ट भी जारी कर दिया है। मानसून के सबसे ज्यादा असर कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में दिखेगा।
#आपदा_सेवा_सदैव_सर्वत्र 🇮🇳@PIBMumbai https://t.co/tW0P95q6AS
— NDRF 🇮🇳 (@NDRFHQ) July 7, 2022
बता दें कि मुंबई में लगातार चौथे दिन गुरुवार को भी भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से लोकल ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। मुंबई में बारिश के बीच हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का भी अनुमान है। कई इलाकों में बारिश के कारण पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ है।
बता दें कि महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ विदर्भ, मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मुंबई में 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। मूसलाधार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर जाने वाली सड़कों पर चार फीट पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS