Mumbai Rain live: मौसम विभाग का दावा, मुंबई में भारी बारिश होने की उम्मीद, बीएमसी और अन्य दल जुटे राहत बचाव कार्य में

Mumbai Rain live: मौसम विभाग का दावा, मुंबई में भारी बारिश होने की उम्मीद, बीएमसी और अन्य दल जुटे राहत बचाव कार्य में
X
बीएमसी दफ्तर का दौरा करने पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे तक हाई टाइड रहेगा और अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना मौमस विभाग ने जताई है। ऐसे में हमारी सरकार ने सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है। मौसम विभाग और बीएमसी की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके अलावा बीएमसी और पुलिस अधिकारी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।

बीते एक सप्ताह से मुंबई में रूक रूक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसकी वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और जलभराव वाले इलाकों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

लाइव अपडेट (Live update) -

महाराष्ट्र के अचलपुर से निर्दलीय विधायक बच्चू कडू भारी बारिश के बीच राज्य विधानसभा परिसर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने बैठ गए। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की मांग कर रहा है।

मुंबई मौसम विभाग के उप महानिदेशक ने कहा कि ठाणे और पालघर में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर बाद मुंबई में स्थिति में सुधार होगा। पिछले 24 घंटे में कोलाबा में 13 सेमी बारिश हुई, सांताक्रूज में 37 सेमी बारिश हुई। 11.30 बजे से 5.30 बजे तक 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हमने चेतावनी को एक स्तर से नीचे ला दिया है। मुंबई में आज भारी बारिश होने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र: मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में भी पानी घुस गया। राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण लोगों को जलभराव और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र: पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कार्यकर्ता शहर में भारी बारिश के बाद मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र में सवारियों को जलमार्गों को पार कराने में मदद कर रहे हैं।

फायर डिपार्टमेंट और मेडिकल हेल्थ टीमें नवघर मितगर में बाढ़ वाले स्थान पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। एक व्यक्ति को बचाया गया और उसे डीएम पेटिट अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। मेडिकल टीम ने अन्य बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भी दौरा किया, घरों का आकलन किया और अन्य फंसे हुए लोगों की तलाश की।

मुंबई एयरपोर्ट अथॉर्रिटी ने लैंटिंग के वक्त फिसले विमार को रनवे से हटाने का काम शुरू कर दिया है। यह विमान फिसल गया था। लेकिन इस हादसे के दौरान ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बच गए।


मुंबई के अंधेरी वेस्ट सबवे को बारिश के बाद बंद कर दिया गया है। देखें इसका वीडियो---

बीएमसी दफ्तर का दौरा करने पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज दोपहर 12 बजे तक हाई टाइड रहेगा और अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना मौमस विभाग ने जताई है। ऐसे में हमारी सरकार ने सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है। मौसम विभाग और बीएमसी की टीम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके अलावा बीएमसी और पुलिस अधिकारी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने दावा किया है कि 3 से 5 जुलाई के बीच मुंबई में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

बीएमसी को लेकर एनसीपी नेता मेनन ने भाजपा और शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ आती है और हालात वैसे ही हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बीती रात भारी बारिश की वजह से पिंपरीपाड़ा, मलाड पूर्व में झोपड़ियों पर दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। यह बीएमसी की विफलता नहीं है। यह एक दुर्घटना है। इसकी वजह है भारी बारिश। मुंबई में कई अवैध निर्माण हैं और बीएमसी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

अभी हाल ही में मौसम विभाग ने एक सैटेलाइट इमेज शेयर की है।

मुंबई में बारिश की वजह से मची तबाही को देखने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस बीएमसी के दफ्तर पहुंचे हैं। जहां से वो पूरी मुंबई के हालातों का जायजा ले रहे हैं। शहर में हर जगह सीसीटीवी लगाए गए थे।

मुंबई एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मौसम की स्थिति के आधार पर फ्लाइट लैंडिंग और प्रस्थान कर रही हैं और ज्यादातर देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से फ्लाइट ट्रेकिंग की जानकारी पहले ही लेने के लिए कह गया है।

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने BMC दफ्तर का दौरा किया और वहां जाकर सीसीटीवी कैमरा से हालात का जायजा भी लिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मलाड में दीवार गिरने से घायल हुए लोगों से अस्पताल में मिलने पहुंचे।

मुंबई में बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर 55 फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया है तो वहीं 52 उड़ानों को रद्द किया गया।

मुंबई में भारतीय नौसेना ने बीएमसी के साथ जुट गई है। कुर्ला में बारिश से प्रभावित और फंसे हुए लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न टीमों को तैनात किया गया है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, नौसेना की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लगभग 1000 लोगों को सुरक्षा में दूसरी जगह पर भेजा गया है।

मुंबई के मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में बारिश के कारण एक दीवार गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजेंद्र पाटि ने बताया कि अभी तक किसी का कोई शव बरामद नहीं हुआ है। इसलिए खोज अभियान अब बंद किया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिला में सभी स्कूल कॉलेजों की छुट्टी। लगातार बारिश और आईएमडी की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई सहित उत्तर महाराष्ट्र के तट पर छाए बादल, दक्षिण गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में अधिक प्रभाव होने की संभावना है। मुंबई में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। बीते 24 घंटे के अंदर शहर के कई स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी ने मुंबई के जिलों में अगले दो घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना

मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित

मुंबई में बारिश की वजह से फ्लाइट के रूट को बदल दिया गया है। अब तक 54 उड़ानों के रूट बदले जा चुके हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। रनवे से फ्लाइट लैंडिंग के वक्त फिसल गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुंबई एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

मुंबई में घाटकोपर ईस्ट के पंत नगर में बारिश की वजह से पानी भरा

मुंबी में तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव, रेल और सड़क मार्ग प्रभावित

सेंट्रल रेलवे पुलिस ने घाटकोपर से होकर गुजरने वाली ट्रेन के यात्रियों व फंसे हुए लोगों को स्नैक्स और पानी बांटे।

वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मलाड के पिंपरीपाड़ा इलाके में हुए हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा जख्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story