Maharashtra Heavy Rainfall: मुंबई में भारी बारिश से तबाही, अविलंब सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश

Maharashtra Heavy Rainfall: मुंबई में भारी बारिश से तबाही, अविलंब सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश
X
Maharashtra Heavy Rainfall: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। साथ ही कई नदियों में पानी का स्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके लिए प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

Maharashtra Heavy Rainfall: महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। साथ ही कई नदियों में पानी का स्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके लिए प्रशासन ने चेतावनी भी जारी कर दी है। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

कोल्हापुर प्रशासन ने दिए निर्देश

कोल्हापुर के जिलाधिकारी दौलत देसाई ने चेतावनी जारी है कि भारी बारिश के कारण राजाराम बांध में पानी का स्तर आज रात 39 फीट की रेखा को पार गया। इसलिए पंचगंगा नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अविलंब सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सांगली प्रशासन ने भी दिए निर्देश

सांगली प्रशासन ने भी चेतावनी जारी की है कि सांगली में जो लोग नदी के किनारे रहते हैं, वो अविलंब सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। भारी बारिश से पानी का स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रशासन ने ज्यादा जानकारी के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर - 0233-2301820/2302935

विल्सन कॉलेज के पास भी काफी जलजमाव

इसके अलावा मुम्बई में भारी वर्षा के बाद गिरगाँव में विल्सन कॉलेज के पास भारी जलजमाव हो गया। इसके कारण यातायात सुविधाएं भी काफी प्रभावित हुई।


हिंदमाता क्षेत्र में भी काफी जलजमाव

मुंबई के हिंदमाता क्षेत्र में भी काफी जलजमाव हो गया। इसके कारण जलजीवन काफी प्रभावित हो रही है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Tags

Next Story