Mumbai Rains : मुंबई में भारी बारिश का कहर, मरिन ड्राइव समेत कई इलाकों में हाई टाइड अलर्ट जारी

Mumbai Rains : मुंबई में भारी बारिश का कहर, मरिन ड्राइव समेत कई इलाकों में हाई टाइड अलर्ट जारी
X
मुंबई में बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दे दी है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में तबाही मची हुई है। कहीं पेंड़ गिरा हुआ है तो कहीं दीवार ही ढह गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ घंटों में और भी बारिश होने की संभावना है।

मानसून की पहली तेज बारिश ने मुंबई प्रशासन की पोल खोल दी है। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए 2 जुलाई तक तटीय इलाकों समेत कई हिस्सों में हाई टाइड का अलर्ट जारी कर दिया है। मरिन ड्राइव के आस-पास लोगों का जाना प्रतिबंधित है।

प्रशासन ने हाई टाइड अलर्ट इसलिए जारी किया है क्योंकि समुद्र तटीय इलाकों में भारी बारिश की वजह से लहरें उफान मार रही हैं। समुद्र के किनारे अक्सर सैलानी टहलने जाते हैं और लहरों की चपेट में आ जानें से हादसा भी हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने यह फैसला लिया।

मुंबई में भारी बारिश की वजह से सब कुछ तहस नहस हो गया है। बताया जा रहा है कि कहीं पेंड़ गिरा है तो कहीं दीवारें गिर गई हैं। कई जगहों पर वाहन बह रहे थे। एक स्विफ्ट कार बह रही थी जिसमें चार लोग सवार थे उसे बचा लिया गया है। कई इलाकों में काफी जल भराव हो गया है। हालांकि बारिश कुछ कम हो गई है जिससे जलभराव की समस्या कुछ देर बाद खत्म हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story