Mumbai Rains: मौसम विभाग ने मुंबई में जारी किया एक हफ्ते का अलर्ट, तोड़ा रिकॉर्ड, हाई टाइड की चेतावनी

Mumbai Rains: मौसम विभाग ने मुंबई में जारी किया एक हफ्ते का अलर्ट, तोड़ा रिकॉर्ड, हाई टाइड की चेतावनी
X
Mumbai Rains: मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में आने वाले 1 सप्ताह तक जमकर बारिश होगी।

Mumbai Rains: मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में आने वाले 1 सप्ताह तक जमकर बारिश होगी। वहीं निचले इलाकों में पानी भर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में बीते 24 घंटे में हुई बारिश की वजह से 46 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मुंबई में बारिश और तूफान आने वाले 1 सप्ताह तक बना रहेगा। वही मुंबई में जगह-जगह पानी भरने की वजह से लोग परेशान हैं। मुंबई में कई किलोमीटर के रास्ते पूरी तरह से पानी से भर गए हैं। मौसम विभाग ने समुंद्र किनारे हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई और आसपास के इलाकों में हुई बरसात की वजह से यहां 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई, पुणे, पालघर समेत कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई में हुई बरसात की वजह से रेलवे स्टेशन सड़क पानी से भरे गए हैं।

मुंबई और पड़ोसी इलाकों में बुधवार से जारी भारी बारिश में बृहस्पतिवार को कुछ कमी आने के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसकी वजह से यातायात सेवा बहाल की गई हैं। मुंबई में तेज बारिश और हवा की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कई जगह शार्ट सर्किट भी हुआ। मुंबई की सड़कें झील जैसी ही बन गई हैं।

मुंबई समेत महाराष्ट्र में लगातार बारिश के भजन लगातार एनडीआरएफ की टीम में भी तैनात की गई हैं इसमें बारिश के कारण एनडीआरएफ की 16 टीमों को पहले से ही तैनात किया गया है। मुंबई में 5 टीमें, ठाणे में 1 टीम, पालघर में 1 टीम, नागपुर में 1 टीम तैनात हैं।

Tags

Next Story