Mumbai Rape: मुंबई में महिला के साथ दरिंदगी, आरोपियों ने रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, अस्पताल में चल रहा इलाज

Mumbai Rape मुंबई में महिला से रेप (Horrible Rape) की खबर ने सबके होश उड़ा दिए है। क्योंकि दिल्ली में निर्भया (Delhi Nirbhaya Rape) के रेप की तरह की मुंबई इस घटना को अंजाम दिया गया है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। पुलिस (Mumbai Police) ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Accused Arrested) किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई ओर आरोपी संलिप्त हो सकते है।
आपको बता दें कि मुंबई महिलाओं के लिए देश में सबसे सुरक्षित शहर कहा जाता है लेकिन आर्थिक राजधानी में इस वारदात ने सबको झंझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है। गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है।
सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। हालात की गंभीरता और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय पुलिस स्टेशन में डेरा डाला हुआ है। ताकि किसी भी प्रकार से हालात बेकाबू ना हो और कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए। वहीं इस मामले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कई धाराओं ने मामला दर्ज किया जा गया है। आरोपी से पूछताछ की जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS