Mumbai Fire: सांताक्रूज के गैलेक्सी होटल में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Mumbai Fire: सांताक्रूज के गैलेक्सी होटल में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
X
Mumbai Fire: मुंबई के सांताक्रूज (Santa Cruz) की गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel) में आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

Mumbai Fire: मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के सांताक्रूज (Santa Cruz) की गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel) में आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। आग लगने से होटल में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) की गई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने के प्रयास में जुटी है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहला प्रयास आग बुझाने का है। इसके बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिये...

Tags

Next Story