मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले 80 प्रतिशत लोग जनवरी तक हो जाएंगे कोरोना संक्रमित, वैज्ञानिकों ने किया दावा

मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले 80 प्रतिशत लोग जनवरी तक हो जाएंगे कोरोना संक्रमित, वैज्ञानिकों ने किया दावा
X
मुंबई के कोलाबा स्थित टाटा इंस्‍टीट्यूट ऑफ रिसर्च के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि मुंबई में एक बार फिर हाई पीक देखने को मिल सकती है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई की झुग्गियों के 80 प्रतिशत लोग जनवरी 2021 तक कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

हर्ड इम्यूनिटी हो सकती है विकसित

रिपोर्ट में 26 अक्टूबर तक के डाटा का विश्लेषण किया गया है। इसके मुताबिक, ये अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई के झुग्गियों की 80 प्रतिशत आबादी और गैर-स्लम की 55 प्रतिशत आबादी जनवरी 2021 तक कोरोना संक्रमित हो सकती है। ऐसे में मुंबई की झुग्गियों में जनवरी 2021 तक हर्ड इम्यूनिटी भी विकसित हो सकती है।

इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अगर नवंबर महीने में मुंबई को पूरी तरह से खोला जाता है, तो अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

किस आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, ये अनुमान मुंबई में नवंबर और जनवरी दोनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकसित किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि स्कूल, कॉलेज, ट्रेनें खोलने पर नवंबर में मामले तेजी से बढ़ेंगे। ऐसे में जनवरी 2021 तक कोरोना की दूसरी लहर चरम पर पहुंच जाएगी। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या घट सकती है।

Tags

Next Story