सुशांत केस की जांच के लिए पटना से मुंबई पहुंचे SP विनय तिवारी को BMC ने किया क्वारंटीन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने पटना से मुंबई पहुंचे एसपी विनय तिवारी को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) ने
क्वारंटीन किया है। बीएमएस के अधिकारियों ने कहा कि अधिकारी को क्वारंटीन किया गया है। एसपी विनय तिवारी रविवार को ही सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे थे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जांच कर रहे पटना नगर (पूर्वी) एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटाइन करने के मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनके (विनय तिवारी) साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है, बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे डीजीपी उनसे बातचीत करेंगे।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके कहा कि 2 अगस्त को आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे। लेकिन, रविवार देर रात करीब 11 बजे बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारंटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। उनके हाथ पर क्वारंटीन की मुहर भी लग गयी है।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में आए दिन नई कहानी सामने आ रही है। बिहार और मुंबई पुलिस के बीच जांच को लेकर मतभेद बना हुआ है। इस केस में सीबीआई जांच की भी लगातार मांग उठ रही है।
वहीं मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम वीर सिंह ने रविवार को राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब तक हुई जांच से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बिहार पुलिस की मुंबई मौजूदगी और सोशल मीडिया पर अफवाह को लेकर भी जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS