मुंबई: कोरोना के खिलाफ एक्शन में सरकार, मास्क न पहनने वालों से लगवाएगी झाड़ू

मुंबई: कोरोना के खिलाफ एक्शन में सरकार, मास्क न पहनने वालों से लगवाएगी झाड़ू
X
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Mahanagar Palika) हर मास्क न पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलेगी। लेकिन अगर कोई जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है।

मुंबई में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। जानकारी मिल रही है कि मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Mahanagar Palika) हर मास्क न पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलेगी। लेकिन अगर कोई जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगानी पड़ सकती है।

आज कई लोगों ने लगाई झाड़ू

जानकारी मिल रही है कि के-वेस्ट निकाय वार्ड ने आज कई लोगों से झाड़ू लगवाए। बता दें इस वार्ड में अंधेरी पश्चिम, जुहू और वर्सोवा आते हैं। इस वार्ड के सहायक निगम आयुक्त के मुताबिक, जिन लोगों ने पिछले सात दिनों में मास्क न पहने और जुर्माना भरने से भी इनकार किया। उन सभी से आज झाड़ू लगवाए जा रहे हैं। बता दें कि के वेस्ट वार्ड ने अभी तक ऐसे 35 लोगों के झाड़ू लगवाए है।

थूकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई

जानकारी मिल रही है कि बीएमसी अब सड़क पर थूकने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि जो लोग सड़क पर थूकेंगे, उनसे भी विभिन्न सामुदायिक कार्य करवाए जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले से एमसीजीएम हर मास्क न लगाने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलता है।

Tags

Next Story