गांव के रास्ते से निकले कावड़िये तो मुस्लिम महिलाओं ने रोक दिया रास्ता, पुलिस से लेकर प्रशासन में मचा हड़कंप

मुरादाबाद | कोरोना के दो साल बाद एक बार फिर से शुरु हुए कावड़ यात्रा को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। इन दिनों देश की सड़कों पर कावड़ यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में सांप्रदायिक तौर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जहां मुस्लिम महिलाओं ने कावड़ यात्रियों (Kawar Yatri) का रास्ता रोक दिया, जिसके बाद दोनों ही पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के बिलारी में सोनकपुर थाना इलाके के इब्राहिमपुर गांव से जल लेकर जा रहे कावड़ यात्रियों का मुस्लिम महिलाओं ने रास्ता रोक दिया। गांव की मुस्लिम महिलाओं ने कावड़ यात्रियों के रास्ते में चारपाई लगा दी और पीछे खड़ी हो गई। महिलाओं ने कावड़ यात्रियों पर तय रास्ते से नहीं जाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। महिलाएं और कावड़ यात्री दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और माहौल बगड़ने लगा।
पुलिस के समझाने पर बनी सहमति
दोनों ही पक्षों के बीच बिगड़ता माहौल को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर मौके पर पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे। एसडीएम और सीओ बिलारी ने गांव के लोगों और कावड़ यात्रियों के साथ बैठक की। पुलिस प्रशासन के लंबे समय तक समझाने के बाद दोनों ही समुदाय के लोगों के बीच आपसी सहमति बनी और कावड़ यात्रियों को रास्ते से निकलने दिया गया। स्थिति फिर से खराब न हो इसके लिए पुलिस द्वारा कावड़ यात्रियों को उनके स्थान तक पहुंचाया गया। इस पूरे मामले को लेकर ग्राम प्रधान की ओर से एसडीएम को एक पत्र भी लिखा गया, जिसमें कावड़ यात्रियों के रास्ते के स्थाई समाधान करने की बात कही गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS