अरुणाचल प्रदेश में नबाम रेबिया राज्यसभा सीट के लिए नामित, बीजेपी से लड़ेंगे चुनाव

पूरे देश में राज्यसभा चुनाव के लिए 19 जून की घोषणा की गई। चुनाव आयोग ने कहा कि देश भर में 24 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद से कांग्रेस और बीजेपी अपने- अपने पार्टियों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए सदस्यों की घोषणा करना शुरू कर दिया है।
दोनों पार्टियों में सबसे ज्यादा टक्कर राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में देखने को मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने नबाम रेबिया को अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया।
वहीं, मिजोरम में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने नए उम्मीदवार लल्लियनछुंगा की नाम की घोषणा की। इससे पहले पूर्व मंत्री पी सी जोराम सांगलियाना को अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा कर्नाटक से जनता दल के संरक्षक एचडी देवगौड़ा कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
Also Read-बसपा अध्यक्ष ने की केजरीवाल के फैसले की निंदा, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग
दो बार कांग्रेस के रह चुके उम्मीदवार
नबाम रेबिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लगातार दो बार 1996 से 2002 और 2002 से 2008 में राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा रेबिया ने विधानसभा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
उन्होंने नबाम तुकी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली पेमा खांडू सरकार में शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, शहरी स्थानीय निकाय और कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS