मोदी कैबिनेट 2019 : राज्यवर्धन के हाथोें से निकला मंत्रालय उनके दोस्त रिजिजू को मिला

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा सरकार ने नेताओं को मंत्रालय बांटना शुरू किया है। मोदी सरकार में इसबार युवा कार्य और खेल मंत्रालय पूर्वोत्तोर के बड़े भाजपा नेता किरण रिजिजू को सौंपा है।
पिछली सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे रिजिजू (Kiran Rijiju) का खेलों से पुराना नाता रहा है स्कूल में वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हुआ करते थे। साथ ही इस समय भी वह सोशल मीडिया पर फिटनेस जागरुकता को लेकर अपनी अपनी वर्जिश की तस्वीरें डालते रहे हैं।
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करने वाले रिजिजू अपने खास दोस्त राज्यवर्धन सिंह राठौर की जगह लेगें। पिछली सरकार में ओलंपिक रजत पदक विजेता राठौर ने इस मंत्रालय को संभाला था।
किरण रिजिजू ने ट्वीट के जरिए कहा था कि वह हर दिन 30 मिनट जिम जरूर करते हैं। इससे उनकी फिटनेस में सुधार तो होता ही है साथ ही नया सोचने के लिए भी दिमाग हमेशा तैयार रहता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS