गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अखिल गोगोई के आवास पर मारा छापा

गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अखिल गोगोई के आवास पर मारा छापा
X
गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अखिल गोगोई के घर पर छापा मारा है। 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के दौरान असम पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गुवाहाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई के घर पर छापा मारा है। गोगोई राज्य में 12 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके दौरान असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हिरासत में है। गोगोई पर आरोप है कि लोगों में सीएए के खिलाफ हिंसा विरोध फैलाने का काम कर रहे थे। जिसके बाद असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उनके आवास पर तलाशी अभियान शुरू किया था। आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अखिल गोगोई का केंद्र सरकार पर हमेशा से तीखा तेवर रहा है। साथ ही ये बिल पास होने से पहले ही उन्होनें कहा था कि अगर यह संशोधन बिल पारित हो जाता है तो पूरा उत्तर पूर्व भारत समाप्त हो जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story