PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की सराहना की, कहा- 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्पाद निर्यात के लिए 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह देश को 'आत्मनिर्भर भारत' बनाने में यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी आत्मनिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा भारत ने पहली बार 400 बिलियन डॉलर के माल निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई, निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं। यह हमारी आत्मनिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। औसतन, हर घंटे 46 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सामान निर्यात किया जाता है, प्रतिदिन 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सामान निर्यात किया जाता है और हर महीने 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया जाता है।
India set an ambitious target of $400 Billion of goods exports & achieves this target for the first time ever. I congratulate our farmers, weavers, MSMEs, manufacturers, exporters for this success.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2022
This is a key milestone in our Aatmanirbhar Bharat journey. #LocalGoesGlobal pic.twitter.com/zZIQgJuNeQ
प्रतिदिन 1 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया जाता है और हर महीने 33 बिलियन डॉलर का निर्यात किया जाता है। वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 292 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जबकि 2021-22 में निर्यात 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
इससे पहले फरवरी में, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था। 10 महीनों के लिए, लगातार, अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक, भारत ने 30 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात किया है। हम पहले ही 334 बिलियन डॉलर का निर्यात पार कर चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS