Farmer Protest Ends: हिंसा के बाद दो किसान संगठनों ने किया आंदोलन खत्म, वीएम सिंह ने राकेश टिकैत पर लगाए गंभीर आरोप

गाजीपुर बॉर्डर से किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया और साथ ही कहा कि हम इस आंदोलन से अपने संगठन को अलग करते हैं।
वीएम सिंह ने कहा कि सरकार की भी गलती है जब कोई 11 बजे की जगह 8 बजे निकल रहा है तो सरकार क्या कर रही थी। जब सरकार को पता था कि लाल किले पर झंडा फहराने वाले को कुछ संगठनों ने करोड़ों रुपये देने की बात की थी।
वीएम सिंह ने कहा कि हम किसानों को पिटवाने के लिए नहीं लाये हैं। लाल किले की सुरक्षा में चूक को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठाये। 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद किसान नेता वीएम सिंह ने खुद को किसान आंदोलन से अलग कर लिया है। वहीं पुलिस एफआईआर में वीएम सिंह का भी नाम है, इसके अलावा राकेश टिकैत का भी नाम है।
मिली जानकारी के मुताबिक, किसान मजदूर संगठन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने भी खुद को आंदोलन से खत्म कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि वीएम सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आंदोलन को अगल रूट दिया। उनकी वजह से ही आंदोलन गलत रास्ते पर गया।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मैं कल की घटना से इतना दुखी हूं कि इस समय मैं चिल्ला बॉर्डर से घोषणा करता हूं कि पिछले 58 दिनों से भारतीय किसान यूनियन (भानु) का जो धरना चल रहा था उसे खत्म करता हूं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS