National Sports Awards 2022: शरत कमल को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किन-किन को किया सम्मानित, पढ़ें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति भवन में बुधवार शाम 4 बजे को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने खेल विजेताओं को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 ( National Sports Awards 2022) से सम्मानित किया है। टेबल टेनिस स्टार शरत कमल (Sharath Kamal Achanta) को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला, खेल में सर्वोच्च पुरस्कार, 25 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) मिला है।
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और बैडमिंटन स्टार शटलर एचएस प्रणय को अर्जुन पुरस्कार दिया गया है। इनमें बॉक्सर निकहत जरीन, चेस सेंसेशन आर प्रज्ञानंदा, अकुला श्रीजा और अन्य शामिल हैं। 8 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए गए हैं। भारत के खेल मंत्रालय ने 14 नवंबर को इस साल के खेल पुरस्कारों की घोषणा की थी।
President Droupadi Murmu presents the Arjuna award to Badminton players Lakshya Sen and Prannoy HS at the National Sports and Adventure Awards 2022 ceremony at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/Tv4QLAPbtj
— ANI (@ANI) November 30, 2022
यहां पढ़ें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की पूरी सूची...
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)
अर्जुन पुरस्कार:
सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)
एल्डस पॉल (एथलेटिक्स)
अविनाश सेबल (एथलेटिक्स)
लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
एचएस प्रणय (बैडमिंटन)
अमित (बॉक्सिंग),
निखत जरीन (बॉक्सिंग)
भक्ति कुलकर्णी (शतरंज)
प्रज्ञानानंद (शतरंज)
दीप ग्रेस इक्का (हॉकी)
सुशीला देवी (जूडो)
साक्षी कुमारी (कबड्डी)
नयन मोनी सैकिया (लोनबॉल)
सागर ओवलकर (माल्कोम्बे)
एलेवेनिल वलारिवन (शूटिंग)
ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग)
श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
अंशु (कुश्ती)
सरिता (कुश्ती)
परवीन (वुशु)
मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन)
तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन)
स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी)
जरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)
द्रोणाचार्य पुरस्कार
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
सुमा शिरूर (पैरा-निशानेबाजी)
सुजीत मान (कुश्ती)।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
दिनेश लाड (क्रिकेट)
बिमल घोष (फुटबॉल)
राज सिंह (कुश्ती)
ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स)
धर्मवीर सिंह (हॉकी)
बीसी सुरेश (कबड्डी)
नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS