National Sports Day: पीएम मोदी ने यहां से किया था 'फिट इंडिया मूवमेंट' का ऐलान, ये है मकसद

National Sports Day: पीएम मोदी ने यहां से किया था फिट इंडिया मूवमेंट का ऐलान, ये है मकसद
X
आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा पीएम ने अपने सबसे मनपसंदीदा कार्यक्रम मन की बात में चर्चा के दौरान की थी।

आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) मनाया जा रहा है। पीएम मोदी (PM Modi) 29 अगस्त को फिट इंडिया मूवमेंट (Fit India Movement) लॉन्च करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा पीएम ने अपने सबसे मनपसंदीदा कार्यक्रम मन की बात में चर्चा के दौरान की थी।

फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद लोगों को सेहतमंद रहने की तरफ अग्रसर करना है। इतना ही नहीं लोगों को मुख्य रुप से इस मूवमेंट से जोड़कर स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना है।

हर साल 29 अगस्त खेल दिवस हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। इस खास मौके पर देशभर में इसका आयोजन किया जा रहा है। पीएम इंदिरा गांधी स्टेडियम से इसको लॉन्च करेंगे। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी।

मन की बात कार्यक्रम में की थी घोषणा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात में इसकी घोषणा करने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि खेल दिवस के दिन हम देश भर में 'फिट इंडिया मूवमेंट' करने वाले हैं। खुद को सेहतमंद रखना और देश को फिट बनाना है। हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा।

पीएम मोदी ने की थी ये अपील

पीएम के इस अभियान का मकसद साफ है कि देश के लोगों को फिट रहने के बारे में जगरुक करना और एक नए भारत की तरफ लोगों को अग्रसर करना है। मोदी ने कहा था कि मैं खुद खेल दिवस पर चर्चा करूंगा। आपको इस मुहीम से जुड़ना होगा। क्योंकि मैं आपको फिट देखना चाहता हूँ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story