राष्ट्रीय एकता दिवस 2020: 31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस 2020: 31 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है National Unity Day
X
राष्ट्रीय एकता दिवस 2020: 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस होता है। ऐसे में 2014 में इसी दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस 2020: 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस होता है। ऐसे में 2014 में इसी दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया। बता दें कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया था। इस कारण से हर साल सरदार पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्र की एकता के लिए था राष्ट्रीय एकता दिवस का प्रस्ताव

भारत विविधताओं का देश है। यहां कई धर्म, जाति, संस्कृति और सभ्यता के लोग एक साथ बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। कहा जाता है कि सरदार पटेल ने भारत को एक राष्ट्र के तौर पर स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऐसे में भारत सरकार ने उनके जन्मदिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। बता दें कि इसके बाद 2014 से हर साल इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

31 अक्टूबर 1875 को हुआ था सरदार पटेल का जन्म

बता दें कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड में हुआ था। अपने जीवनकाल में उन्होंने उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी कार्यभार संभाला। कहा जाता है कि वो प्रधानमंत्री बनने के लिए भी काफी बेहतरीन उम्मीदवार थे। लेकिन महात्मा गांधी की वजह से उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। सरदार पटेल का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ था। इसके बाद 1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Tags

Next Story