एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा महाराष्ट्र में लग सकता है राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किए गए। 15 दिन बाद भी अभी तक सरकार नहीं बन सकी है। अब राजनैतिक पार्टियों के नेता राष्ट्रपति शासन लगने की आशंका जता रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लग सकता है। लेकिन अभी के हालात में दोबारा चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना को स्पष्ट बहुमत मिला है। ऐसे में दोनों दल क्यों सरकार बनाने से पीछे हट रहे हैं।
दूसरी तरफ राज्यपाल के ऊपर भी अप्रत्यक्ष तौर पर शरद पवार ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों राज्यपाल सबसे बड़े दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर रहे हैं। जबकि सबसे बड़े दल को बुलाकर सरकार बनाने के लिए कहना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति-राज्यपाल कब तक इंतजार करेंगे। उन्हें कुछ दिन बाद कोई फैसला लेना ही पड़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS