सीएम नवीन पटनायक ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विचार का समर्थन किया

बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री के नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि वह देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी इस विचार का समर्थन करती है।
Odisha CM and BJD Chief, Naveen Patnaik: Our party is supporting the idea of One Nation, One Election. (file pic) pic.twitter.com/1mHxfz4C5N
— ANI (@ANI) June 19, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में शांति एवं अहिंसा शब्द जोड़ने का सुझाव दिया है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS