पंजाब कांग्रेस चली AAP की राह, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 2000 रुपये और इतने सिलेंडर भी

पंजाब कांग्रेस चली AAP की राह, महिलाओं को प्रतिमाह मिलेंगे 2000 रुपये और इतने सिलेंडर भी
X
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाएंग।

पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की राह पर चलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर महीने महिलाओं को 2000 रुपये दिए जाएंग। बीते दिनों आप पार्टी ने भी महिलाओं के एक हजार रुपये देने का वादा किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रतिमाह 2 हजार रुपए देगी और वहीं साल में 8 सिलिंडर देगी। पंजाब में कांग्रेस 5वीं और 10वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को 5000 और 15,000 रुपये और 12वीं पास होने पर उसे 20,000 रुपये देगी। छात्राओं को उच्च अध्ययन करने मदद करने के लिए, हम उन्हें कंप्यूटर टैबलेट देंगे। नवजोत सिद्धू अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव 2022 के लिए महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ा दांव खेलते हुए बड़ी घोषणा की थी। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है, तो 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक महीने में 1000 रुपये दिए जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि ये वादे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होंगे।

अब तक सभी ने बेरोजगारी भत्ता, विधवा पेंशन, पीएम किसान, वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में सुना था, लेकिन पहली बार वे महिलाओं से जुड़ी ऐसी योजना के बारे में सुन रहे हैं। दरअसल, अब तक चुनाव के लगभग सभी मुद्दे पुरुषों के इर्द-गिर्द ही थे, पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी ने महिलाओं को आगे रखा है। हमने थोड़ा गणित किया कि पंजाब में ऐसी कितनी महिलाएं हैं जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर है और यह राशि देने में कितना खर्च आएगा। तो अगर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी चुनाव जीत जाती है, तो पंजाब की करीब एक करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। यानी केजरीवाल को महिला सशक्तिकरण योजना पर हर महीने 1000 करोड़ और साल में करीब 12000 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

Tags

Next Story